चोरी के सामान के साथ दो चोर पकड़ाया, ऑटो जब्त

चोरी के सामान के साथ दो चोर पकड़ाया, ऑटो जब्त

सिंहेश्वर.

थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दा स्थित पंचायत सरकार भवन में चोरों ने चोरी कर ली थी. ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ लिया, जिसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया. इस बाबत पंचायत सचिव पंकज कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि पंचायत भवन में चोरी करते लालपुर वार्ड एक निवासी लालो कुमार व गिद्दा वार्ड दो निवासी सुनील कुमार को पकड़कर रखा है, जबकि गिद्दा वार्ड दो निवासी रवि कुमार भाग गया. ग्रामीण व मुखिया बिरेंद्र कुमार शर्मा ने लालो से पूछताछ की. उसने कहा कि बड़े भाई विकास के ऑटो बीआर 43 पीए 0304 में चोरी की गयी इंवर्टर रखा हुआ है. जो पंचायत सरकार भवन के आगे लगा हुआ है. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >