शराब तस्कर समेत दो शराबी गिरफ्तार

शराब तस्कर समेत दो शराबी गिरफ्तार

कुमारखंड.

कुमारखंड व भतनी पुलिस ने शराब तस्कर समेत दो शराबी को गिरफ्तार किया है. कुमारखंड थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर सदर पंचायत कुमारखंड के रामगंज कोडलाही वार्ड संख्या सात निवासी अनुज कुमार पिता विनोद कुमार सिंह को 750 एमएल विदेशी शराब के बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि संध्या गश्ती के दौरान मुरलीगंज थाना निवासी मुकेश कुमार पिता राम अवतार यादव को शराब पीकर हंगामा करने के दौरान रहटा चौक से गिरफ्तार किया. इसी प्रकार भतनी थाना पुलिस ने भी गुप्त सूचना पर शराब पीकर हंगामा कर रहे बिशनपुर सुंदर पंचायत के वार्ड संख्या 13 कुपाड़ी गांव निवासी मनोज कुमार सिंह पिता रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार किया. जांचोपरांत सभी के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा मधेपुरा भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >