बस के धक्के से दो बाइक सवार घायल, इलाजरत

बस के धक्के से दो बाइक सवार घायल, इलाजरत

मुरलीगंज. मुरलीगंज- सहरसा मुख्य मार्ग एनएच-107 पर रामपुर के पास शुक्रवार बस ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गया. वहीं बस सड़क किनारे स्थित दीपक यादव के घर की बाउंड्रीवाल से जा टकरायी, जिससे बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बस अनियंत्रित को बाइक में धक्का मार दिया. वहीं टक्कर के बाद बस बाउंड्रीवाल से जा टकरायी. स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल रामपुर निवासी भोली यादव व पैक्स अध्यक्ष प्रभाष यादव का इलाज चल रहा है. हादसे के बाद बस चालक व कंडक्टर फरार हो गया. घटना की सूचना पर मुरलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बस चालक की पहचान की जा रही है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटनास्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर एक चौकीदार तैनात किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >