अलग-अलग मामलों में दो वारंटी गिरफ्तार

अलग-अलग मामलों में दो वारंटी गिरफ्तार

ग्वालपाड़ा. ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटी को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को संध्या गश्ती के दौरान पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी की. इस दौरान श्याम निवासी अरुण मिस्त्री के पुत्र रुपेश मिस्त्री को उसके घर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार रूपेश कुमार के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्लू वारंट जारी किया गया था. वहीं दूसरी तरफ ग्वालपाड़ा निवासी मुकेश यादव के पुत्र दिलखुश कुमार को ग्वालपाड़ा स्थित उसके घर से सोमवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दिलखुश कुमार इस्तेहार वारंटी था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी. वही दिलखुश कुमार पुलिस को चकमा देकर कर फरार चल रहा था थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >