ऑनलाइन शॉपिंग बॉय से सामान छीनने के मामले में दो गिरफ्तार

ऑनलाइन शॉपिंग बॉय से सामान छीनने के मामले में दो गिरफ्तार

सिंहेश्वर, मधेपुरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहेश्वर- पिपरा रोड से फ्लिपकार्ट बॉय से सामान छीनने का दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 में एक फ्लिपकार्ट बॉय से सामान की छिनतई की गई थी. हालांकि पुलिस बल के सहयोग से छीने हुए सामान सहित एक बाइक को बरामद किया गया था. बरामद सामान को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो युवक बैहरी वार्ड दस निवासी सचिन कुमार यादव और बुढ़ावे वार्ड 15 निवासी अमरकांत कुमार चौहान को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि वर्ष 2024 में कटैया निवासी मनीष कुमार ने बताया था कि फ्लिपकार्ट सिंहेश्वर सेंटर से बैहरी जा ही रहे थे. इसी बीच इट भट्टा के पास पहुंचते ही दो युवक मेरे बाइक के पीछे रखे डिलीवरी सामान को लेकर भागने लगा. जिसके बाद अपने बाइक से उसका पीछा करते हुए हल्ला करते हुए आगे बढ़ रहा था. तब गस्ति कर रहे पुलिस ने आवाज सुन भाग रहे अपराधी के तरफ गए. तब तक अपराधी प्लांट की ओर भाग गए. इस दौरान अपराधी बाइक और सामान छोड़ कर अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग गए. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >