पवन सहनी हत्या मामले में दो अभियुक्तों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

पवन सहनी हत्या मामले में दो अभियुक्तों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

प्रतिनिधि, पुरैनी पुरैनी मुख्यालय में बीते दिनों हुए पवन साहनी हत्याकांड के मामले में दो अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 20 जून को पुरैनी मुख्यालय में हुये पवन साहनी हत्याकांड के मामले में पुरैनी पुलिस ने कांड संख्या 122/24 में मामला दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया था. पुलिस दबिश के बाद पुरैनी मुख्यालय के ही दिनेश साहनी के पुत्र राजकुमार उर्फ गीठा व राहुल कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त हत्या के मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >