जीविका भवन व प्रखंड परिसर में हुआ पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मिला समर्थन

जीविका भवन व प्रखंड परिसर में हुआ पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मिला समर्थन

फोटो- मधेपुरा 03- पौधरोपण करते अधिकारी व जीविका दीदी प्रतिनिधि, पुरैनी पर्यावरण संरक्षण व हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका भवन व प्रखंड परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ अमरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी विद्यानंद झा, जीविका के बीपीएम संजीत कुमार, अनमोल सीएलएफ की दीदियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने की अपील की. मौके पर बीडीओ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए भी आवश्यक है. वहीं सीओ विद्यानंद झा ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की सराहना करते हुए इसे भावनात्मक व सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताया. जीविका के बीपीएम संजीत कुमार ने कहा कि जीविका समूह की दीदियां सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं. पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raj Kumar

राजकुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. किशनगंज में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >