जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण शुरू

जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण शुरू

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय सभागार में सोमवार को जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ एसडीएम पंकज कुमार घोष, जिला भूअर्जन पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले शिफ्ट में 150 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना से संबंधित सभी बिंदुओं की जानकारी दी गयी, ताकि मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य सही और त्रुटिरहित तरीके से किया जा सके. इस दौरान एसडीएम ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसमें लगे सभी कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है. वही प्रखंड चार्ज जनगणना अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित ने कहा कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि फील्ड में किसी प्रकार की समस्या न हो. ज्ञात हो कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तथा जबकि दूसरा प्रशिक्षण शिविर 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 9:30 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा. मौके पर बीपीआरओ सत्यनारायण रजक, ट्रेनर लालकुन कुमार, संजीव कुमार रजक अजय कुमार राय,आशीष कुमार दीनबंधु,अखिलेश कुमार,सोनू राजा, संजय कुमार, धर्मवीर कुमार, पंकज कुमार, रमन कुमार , अविनाश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >