तीन युवकों ने शिक्षक को किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

तीन युवकों ने शिक्षक को किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, मधेपुरा

मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के वृंदावन नहर के समीप तीन युवकों ने शिक्षक तारिक अंसारी को बाइक से धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह जख्मी हो गया. इलाजरत शिक्षक थाने में आवेदन देकर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर तीन भाग गया. पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाना लाया.

दर्ज प्राथमिकी में तारिक ने बताया कि मैं भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र के मिरजाफरी गांव निवासी हूं. 2016 से मधेपुरा में शिक्षक हूं. 21 जुलाई को बाइक से मुरलीगंज प्रखंड के तीलकोड़ा गांव में मनोज कुमार से मिलने जा रहा था. इस क्रम में घटना को अंजाम दिया.

इस बाबत थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. घटनास्थल से बाइक बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >