तीन दिवसीय दीनाभद्री मेला हुआ शुरू

तीन दिवसीय दीनाभद्री मेला हुआ शुरू

ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टेमाभेला पंचायत के पड़ोकिया वार्ड नंबर आठ स्थित बाढ़ आश्रय स्थल परिसर में बुधवार से तीन दिवसीय दीनाभद्री मेला शुरू हुआ. सरपंच प्रतिनिधि चलित्र ऋषिदेव, पंच सुरेंद्र दास, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार सह मेला कमेटी के अध्यक्ष रामोतार ऋषिदेव, ग्रामीण जयकिशोर यादव, अजीत कुमार, सुनील मंडल, कैलाश, ज्ञान, राज किशोर, प्रह्लाद, हरदेव, महादेव, माधो आदि ने मेला का उदघाटन किया. रामोतार ऋषिदेव ने कहा कि बाबा दीनाभद्री राम और कृष्ण के तीसरे रूप हैं. बाबा दीनाभद्री भी हमारी तरह इंसान थे. इन्होंने लोकहित में अपना जीवन समर्पित किया और लोकदेवता के रूप में पूजे जाने लगे. इसीलिए आज समाज में उनकी पूजा होती है. सम्मेलन में विभिन्न मंडली के द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से लोक देवता बाबा दीनाभद्री की कथा को गाकर लोगों को सुनाया जा रहा है. मौके पर मेला कमेटी के सचिव नारायण ऋषिदेव, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >