चोरों ने तार की चोरी, विद्युत आपूर्ति ठप

चोरों ने तार की चोरी, विद्युत आपूर्ति ठप

मुरलीगंज. विद्युत सब स्टेशन को जोड़ने वाली 33 हजार केवीए की ओल्ड ट्रांसमिशन लाइन से चोरों ने तार की चोरी कर ली. यह लाइन जीतापुर ग्रेड से मुरलीगंज सब स्टेशन तक संचालित होती है. जानकारी के अनुसार द्वारिका टोला वार्ड नंबर 10 से नवटोल नहर तक के बीच करीब पांच सौ मीटर क्षेत्र में तीनों फेज के विद्युत तार को चोरों ने चोरी कर ली. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता अमरनाथ गुप्ता ने मुरलीगंज थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इससे उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग 2.51 लाख रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है. सहायक विद्युत अभियंता टीएन यादव ने बताया कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. कुछ दिन पूर्व पुलिस की तत्परता से कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. संभावना है कि वही अपराधी पुनः जेल से बाहर आकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >