एक साथ चार दुकानों में चोरों ने की चोरी

एक साथ चार दुकानों में चोरों ने की चोरी

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, जांच में जुटी टीम

मुरलीगंज.

नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत झील चौक के समीप रविवार रात चोरों ने चार दुकानों का शटर तोड़कर चोरी कर ली. सोमवार सुबह जब आस-पड़ोस के लोगों ने दुकानों के टूटे शटर देखे तो दुकानदारों को सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार व एसआइ शिवजी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

दुकानदारों ने बतायी आपबीती –

चोरी की घटना वार्ड संख्या 12 स्थित झील चौक के पास की है, जहां चार दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया. जानकारी के अनुसार अमित किराना स्टोर से लगभग 50,000 मूल्य के सामान की चोरी, सोनू शृंगार महल से 60,000 मूल्य के सौंदर्य प्रसाधन, सूरज जनरल स्टोर से 50,000 नकद व 25,000 के सामान, प्रदीप अग्रवाल किराना दुकान से हजारों की नकदी और माल चोरी हुई. सोनू श्रृंगार महल के संचालक सुनील कुमार भगत ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे दुकान बंद कर घर गये थे. सुबह सूचना मिली कि शटर टूटा हुआ है. जब दुकान पहुंचे तो गल्ला से नकदी और सामान गायब था.

जांच में जुटी पुलिस

इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पीड़ित दुकानदार ने आवेदन नहीं दिया है. घटनास्थल की जांच की गयी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही चोरों की पहचान कर मामले का उद्भेदन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >