रामपुर लाही में चोरों ने एक घर में की चोरी

रामपुर लाही में चोरों ने एक घर में की चोरी

शंकरपुर.

थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर लाही गांव में बुधवार की रात चोरों ने सेवानिवृत्त सैनिक शिवनारायण यादव के घर में चोरी कर ली.

शिवनारायण

ने बताया कि बुधवार को वे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गये थे. गुरुवार की सुबह जब वे लौटे तो देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने आभूषण, बर्तन, कपड़े, लगभग 50 हजार रुपये नकद चुरा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है. जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >