कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

बिहारीगंज. बिहारीगंज मां चंडिका स्थान धर्मशाला में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु देव सिंह ने की. मौके पर पूर्व विधायक संजय कपूर, प्रदेश पर्यवेक्षक ऋषि मिश्रा, अमरदीप जायसवाल, राहुल सिंह चौहान, मीणा कुशवाहा आदि मौजूद थे. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि गर्व की बात है कि वरीय नेता संगठन सृजन कार्यक्रम में शामिल हुए. पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि अहमदाबाद अवधेश अधिवेशन में निर्णय हुआ कि अब संगठन में ऊपर से आदमी का चयन नहीं होगा. हर ब्लॉक जाकर कार्यकर्ता से पूछकर ही जिलाध्यक्ष का चयन होगा. विजय कुमार जैन ने कहा कि हमलोगों के बीच पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र के पौत्र ऋषि मिश्रा आये हैं. यह बिहारीगंज के लिए गर्व की बात है जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण राम ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह मेरे घर की बात है. बिहारीगंज में आप लोग आए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आए हैं. राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक ) जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने पर्यवेक्षक से मिलकर कहा कि संगठन को जो सबल बनाये. मौके पर अनिल कुमार ,चितरंजन कुमार सिंह, मोहम्मद सुभान, विभूति झा, राजकुमार, सुमन कुमार झा, मोहम्मद जफिर, खोखा सिंह, अभिनंदन जी प्रदीप राम, लक्ष्मण पासवान, गोपाल कुमार जायसवाल, अनिल कुमार बंधु आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >