सुनसान घर में चोरों ने की चोरी

सुनसान घर में चोरों ने की चोरी

मुरलीगंज . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जीतापुर पंचायत अंतर्गत राम सिंह टोला वार्ड नंबर दो में एक घर को चोरों ने निशाना बनाया. गृहस्वामी अमरेंद्र सिंह अमर पत्नी का इलाज कराने एक मई को दिल्ली गया है. इस कारण घर खाली था. इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी अमरेंद्र सिंह के भतीजे रूपेश कुमार ने पुलिस को दी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितने की चोरी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज पासवान ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. उन्होंने बताया कि अभी तक इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. लोग पुलिस से इलाके में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >