डीएम ने श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा मधेपुरा. डीएम अभिषेक रंजन ने मंगलवार को श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की.बैठक में डीएम ने श्रमिक निबंधन की वर्तमान स्थिति, श्रमिकों को उपलब्ध करायी जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, निर्माण श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं तथा प्रवासी श्रमिकों से संबंधित कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की. उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का निबंधन सुनिश्चित किया जाय, ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा सके. डीएम ने कहा कि श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार का अनावश्यक विलंब न हो एवं सभी प्रक्रियाएं सरल, पारदर्शी एवं जवाबदेह हों. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रमिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाय, जिससे कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे. बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा करते डीएम ने शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए. बैठक में श्रम विभाग से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.
श्रमिकों की सुविधाओं में न हो विलंब, प्रक्रियाएं हो सरल, पारदर्शी व जवाबदेह: डीएम
श्रमिकों की सुविधाओं में न हो विलंब, प्रक्रियाएं हो सरल, पारदर्शी व जवाबदेह: डीएम
