नगर परिषद के हाट-बाजार,बस स्टैंड का दूसरे दिन भी नहीं हो पायी सैरात

नगर परिषद के हाट-बाजार,बस स्टैंड का दूसरे दिन भी नहीं हो पायी सैरात

उदाकिशुनगंज नगर परिषद के सैरात में दूसरे दिन भी किसी ने नहीं कटाया एनआर उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज नगर परिषद के हाट-बाजार व बस स्टैंड के सैरात के लिए दूसरे दिन भी एक भी नहीं कटा एनआर. ज्ञात हो कि बीते सात, आठ व नौ अप्रैल को सैरात को लेकर उदाकिशुनगंज नगर परिषद द्वारा विज्ञप्ति जारी किया गया था, लेकिन पहले दिन भी किसी ने एनआर नहीं कटाया. वहीं दूसरे दिन भी सैरात को लेकर सोमवार को प्रकिया अपनायी गयी, लेकिन दूसरे दिन भी एक भी लोगों ने एनआर नहीं कटाया. इस कारण सोमवार को सैरात नहीं हो पायी. बताया जाता है कि सैरात में भाग नहीं लेने का मूल कारण 20 लाख 51 हजार रुपये सुरक्षित जमा राशि जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में सैरात हुई थी. उस सुरक्षित राशि की पुनरावृत्ति से गत वर्ष के सैरात में संवेदक को नुकसान हुआ था. इस कारण वित्तीय वर्ष 2025-26 के सैरात में कोई भी लोग भाग लेना मुनासिब नहीं समझ रहे है. इस बाबत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि इस माह दो बार सैरात की प्रक्रिया अपनायी गयी, लेकिन किसी लोगों ने कोई एनआर नहीं कटाया. उसका मुख्य कारण सुरक्षित राशि ही वजह लगता है. इस दिशा में डीएम व आयुक्त से बात कर सुरक्षित राशि पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया जायेगा. उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारी के मार्गदर्शन आने के बाद तीसरी बार सैरात की प्रक्रिया अपनायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >