बुधमा के स्वास्थ्य उपकेंद्र की चहारदीवारी निर्माण के महज आठ माह में पड़ी दरारें

बुधमा के स्वास्थ्य उपकेंद्र की चहारदीवारी निर्माण के महज आठ माह में पड़ी दरारें

चहारदीवारी निर्माण में निर्देश का नहीं किया गया था पालन : जेई

उदाकिशुनगंज.

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधमा पंचायत के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (स्वास्थ्य उपकेंद्र) की चहारदीवारी निर्माण के महज आठ माह में ही दरारें पड़ गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अबतक योजना स्थल पर शिलान्यास पट्ट मौजूद नहीं है. लोगों ने बताया है कि आजतक योजना से संबंधित किसी भी तरह का बोर्ड नहीं लगाया गया है, जबकि पारदर्शिता के दृष्टिकोण से किसी भी योजना के शुरुआत में स्थल पर शिलान्यास पट्ट लगाना आवश्यक है. इसके लिए अलग से राशि भी प्रदान की जाती है. जानकारी के मुताबिक महीनों बीत जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी द्वारा क्षतिग्रस्त चहारदीवारी पुनर्निर्माण की दिशा में कारगर कदम नही उठाया गया है, जबकि तीन दिन पूर्व ही बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने स्वयं उक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया था. हालांकि बीडीओ ने चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी से अनभिज्ञता जतायी है.

इधर,

पंचायत तकनीकी सहायक (जेई) स्मिता भारती ने कहा है कि निर्माण के दौरान योजना के अभिकर्ता सह पंचायत सचिव माया कुमारी को निर्देश दिया गया था. उन्हें बताया गया था कि मुख्य सड़क किनारे आसपास वर्षों पूर्व से ही जलजमाव स्थिति बनी हुई है. इससे चहारदीवारी निर्माण के अस्तित्व पर खतरा है. इससे पहले की योजना स्थल पर मिट्टी भराई का कार्य किया जाना आवश्यक है. इससे चहारदीवारी निर्माण को मजबूती प्रदान की जा सकेगी. वहीं पंचायत सचिव माया कुमारी ने कहा है कि जेई के निर्देशानुसार ही चहारदीवारी का निर्माण किया गया है. दो दिन में क्षतिग्रस्त चहारदीवारी को तोड़ कर पुनः निर्माण करा दिया जायेगा.

———-

संबंधित मामले में पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

गुलजारी कुमार पंडित, बीडीओ, उदाकिशुनगंज B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >