जिला गव्य विकास पदाधिकारी के घर चोरों ने की चोरी

जिला गव्य विकास पदाधिकारी के घर चोरों ने की चोरी

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहा चंपानगर वार्ड चार निवासी सुरेंद्र कुमार के घर चोरों ने सोमवार की रात्रि चोरी कर ली. सुरेंद्र के भाई मलय कुमार ने बताया कि भाई मधुबनी, दरभंगा व समस्तीपुर जिले का गव्य विकास पदाधिकारी है. वे निरंतर घर से बाहर ही रहते हैं. देखरेख करने के लिए कतराहा वार्ड पांच निवासी शिवशंकर शर्मा को कहा था. रात्रि में देखा कि दरवाजा खुला हुआ है. अंदर जाने पर देखा कि गोदरेज का लॉक तोड़कर जेवरात व कपड़ा की चोरी कर ली. चोरी में लगभग चार लाख रुपये का सामान चुरा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gunjan thakur

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >