स्वास्थ्य उपकेंद्र पोखराम का ताला तोड़कर सरकारी सामानों की चोरी

मधेपुरा के स्वास्थ्य उपकेंद्र पोखराम में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर रेफ्रिजरेटर और अन्य सरकारी सामान चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुरलीगंजग (मधेपुरा) . प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र पोखराम में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सरकारी सामान की चोरी कर ली. घटना के बाद उपकेंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. स्वास्थ्यकर्मियों के आवेदन के अनुसार पांच अगस्त की शाम ओपीडी सेवा समाप्त होने के बाद उपकेंद्र में ताला बंद कर सभी कर्मी अपने-अपने घर चले गये थे. छह अगस्त की सुबह करीब नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कुंदन कुमार, एएनएम संगीता कुमारी एवं एएनएम खुशबू कुमारी जब उपकेंद्र पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला.

कई सामान मिले गायब

अंदर जांच करने पर एक रेफ्रिजरेटर, एक सीलिंग फैन एवं एक मंत्रा बायोमैट्रिक डिवाइस गायब पाया गया. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इसी उपकेंद्र में इससे पहले भी पांच फरवरी 2026 को चोरी की घटना हुई थी, जिसकी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. लगातार दूसरी बार हुई चोरी से उपकेंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं. घटना की सूचना सिविल सर्जन को भी दे दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने पुलिस से मामले की शीघ्र जांच कर चोरी गये सरकारी सामान की बरामदगी तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >