स्वास्थ्य उपकेंद्र पोखराम का ताला तोड़कर सरकारी सामान की चोरी

मधेपुरा के पोखराम स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरों ने ताला तोड़कर रेफ्रिजरेटर और बायोमैट्रिक डिवाइस समेत कई सरकारी सामान चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुरलीगंज, मधेपुरा. प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र पोखराम में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सरकारी सामान की चोरी कर ली. घटना के बाद उपकेंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. स्वास्थ्य कर्मियों के आवेदन के अनुसार सेवा समाप्त होने के बाद उपकेंद्र में ताला बंद कर सभी कर्मी अपने-अपने घर चले गये थे. सुबह करीब नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कुंदन कुमार, एएनएम संगीता कुमारी एवं एएनएम खुशबू कुमारी जब उपकेंद्र पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला.

कई सामानो की कर ली गयी चोरी

अंदर जांच करने पर एक रेफ्रिजरेटर, एक सीलिंग फैन एवं एक मंत्रा बायोमैट्रिक डिवाइस गायब पाया गया. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इसी उपकेंद्र में इससे पहले भी पांच फरवरी 2026 को चोरी की घटना हुई थी, जिसकी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. लगातार दूसरी बार हुई चोरी से उपकेंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं. घटना की सूचना सिविल सर्जन को भी दे दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने पुलिस से मामले की शीघ्र जांच कर चोरी गये सरकारी सामान की बरामदगी तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >