उदाकिशुनगंज/नयानगर.
उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत खगड़िया-सहरसा सीमावर्ती इलाके के बुधमा वार्ड छह स्थित सरपंच बासा से शुक्रवार की रात्रि एक साथ सात भैंस की चोरी कर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ा. वहीं बुधमा कैंप की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरों की घेराबंदी कर भैंस को बरामद कर लिया गया है. चोरों की घेराबंदी करने में खगड़िया के बेलदौर थाना की पुलिस ने भी सहयोग किया. पशुपालकों ने बताया है कि वे रोज की तरह अपने पशुधन की रखवाली के लिए बथान पर सोये थे. इसी बीच मध्य रात्रि 10-15 की संख्या में मिलकर चोरों ने भैंस खोलना शुरू किया. भैंस खोलते हुये जब पशुपालक के करीब पहुंचा, तो भैंस के गले में घंटी की आवाज जोर-शोर से होने लगी. ऐसी घंटी की आवाज सुनकर पशुपालक की नींद खुल गई, उसे संदेह हुआ. मौके पर चोरों ने पशुपालक कंचन मंडल को हथियार का भय दिखाते हुए बंधक लिया. इस दौरान चोरों की आवाज सुनकर बगल के घर सोई मां विमल देवी जग गयी. . चोरों ने उसे भी हथियार का भय दिखाकर चुप करा दिया. आवाज सुनकर घर से बाहर निकल रहे भतीजा नीतीश मंडल पर चोरों ने फायरिंग कर दिया, जिससे नीतीश बाल-बाल बचा. इस दौरान एक-एक कर सातो भैंस रस्सी से खोलकर पश्चिम दिशा में बांसवाड़ी के तरफ लेकर भागने लगा. ग्रामीणों ने चोर को खदेड़ा.लोगों ने बताया है कि घटनास्थल से एक-एक खोखा और कारतूस बरामद किया गया है. स्थानीय जेडीयू नेता राजीव मंडल ने घटना की जानकारी बुधमा कैंप प्रभारी जिउत राम को दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए सदलबल के साथ कैंप प्रभारी ने पहुंच कर चोरों की घेराबंदी शुरू की. मौके पर सभी भैंस बरामद कर लिया गया. बरामद भैंस स्थानीय पशुपालक कंचन मंडल, राजाराम मंडल, धर्मेंद्र मंडल, राजीव मंडल, रूपेश मंडल का बताया जा रहा है.
——-
पीड़ित की ओर से अबतक आवेदन नहीं दिया गया है. इलाके में गश्ती तेज कर दी गयी है. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है.
विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, उदाकिशुनगंज B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
