MADHEPURA : हल्की बारिश में ही डूब जाती है टेकती सड़क

सदर प्रखंड क्षेत्र के मिठाई चौक से टेकती होते हुए भेलवा और घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है.

मधेपुरा से सविता नंदन कुमार की रिपोर्ट :

सदर प्रखंड क्षेत्र के मिठाई चौक से टेकती होते हुए भेलवा और घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है. टेकती स्थित श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी के समीप हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है.

बरसात में सड़क पर रहता है जलजमाव

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है. ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो जाता है, वहीं पैदल चलने वालों के लिए भी कोई रास्ता नहीं बचता.

जल निकासी की उचित व्यवस्था का अभाव

समस्या की मुख्य वजह सड़क किनारे जल निकासी की उचित व्यवस्था का अभाव है. नाले नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है और लंबे समय तक बना रहता है. इससे सड़क की हालत भी तेजी से खराब हो रही है.

सड़क मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र की लाइफलाइन है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोग प्रखंड मुख्यालय, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवाजाही करते हैं. बावजूद इसके, प्रशासन द्वारा अब तक इस गंभीर समस्या की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब नाला निर्माण एवं सड़क मरम्मत की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में होने वाली परेशानी से निजात मिल सके. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >