MADHEPUA संत गंगा दास का किया गया नागरिक अभिनंदन, 79वें साल में भी गांव-गांव जाकर लोगाें को नशा त्यागने का करते हैं आह्वान

अशोक वाटिका विवाह भवन के प्रांगण में विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन के राष्ट्रीय संस्थापक बाबा संत गंगा दास का नागरिक अभिनंदन सह 79वां जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया.

सिंहेश्वर (मधेपुरा) से सुशांत कुमार की रिपोर्ट :

प्र

खंड मुख्यालय शृंगी ऋषि की तपोभूमि स्थित अशोक वाटिका विवाह भवन के प्रांगण में विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन के राष्ट्रीय संस्थापक बाबा संत गंगा दास का नागरिक अभिनंदन सह 79वां जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ, सिंहेश्वर के अध्यक्ष ललितेश्वर भगत ‘ललन’ ने की.कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मुख्य अतिथि विजय कुमार, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल मधेपुरा ने अपने संबोधन में कहा कि संत गंगा दास 79 वर्ष की आयु में भी गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर युवाओं को जागरूक करते हुए नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है. विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ, मधेपुरा के जिला अध्यक्ष प्रो. डॉ. रामचंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है और इससे दूर रहना आवश्यक है.

नशे की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी को रोकना हमारी जिम्मेदारी

अध्यक्षीय संबोधन में ललितेश्वर भगत ‘ललन’ ने बताया कि वर्ष 2002 से ही संत गंगा दास गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरूक कर रहे हैं और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन के जिला सचिव सह वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता जय नारायण पंडित ने किया. उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है, जिसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है.

संत गंगा दास ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक उनके शरीर में प्राण हैं, वे लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे. इस अवसर पर उन्होंने दलित परिवारों के बीच दूध का वितरण किया और नशामुक्ति का संकल्प दिलाया. सीपीआई(एम) मधेपुरा के अध्यक्ष कामरेड गणेश मानव ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए. कार्यक्रम में विधायक आईपी गुप्ता सहित अशोक भगत, भारत चंद्र भगत, बुद्धदेव साह, अखिलेश पोद्दार, राजेंद्र प्रसाद यादव, संजय सुमन, प्रीतम कुमार, हिमांशु कुमार, रंजू देवी, खुशबू कुमारी, अभिषेक कुमार, विनोद कुमार, रमेश सोनी, रतन ठाकुर समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >