बेहतर कार्य करने वाले पुलिस होंगे सम्मानित: एसपी

बेहतर कार्य करने वाले पुलिस होंगे सम्मानित: एसपी

एसपी ने आलमनगर थाने का किया निरीक्षण आलमनगऱ एसपी संदीप सिंह ने मंगलवार को आलमनगर थाना का निरीक्षण किया. एसपी के थाना पहुंचे हीं पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने सलामी दी. एसपी ने मौके पर मौजूद एसडीपीओ अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार से कई बिंदुओं पर बातचीत की. एसपी ने परिसर स्थित नए भवन निर्माण, साफ-सफाई, रख रखाव, विधि व्यवस्था आदि का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने थाना अधीन विभिन्न पंजियों का भी निरीक्षण किया, जिसमें स्टेशन डायरी, ओडी रजिस्टर, आगंतुक पंजी सहित विभिन्न पंजी और निष्पादित व लंबित कांडों की जानकारी ली. एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और चौकीदार को सम्मानित किया जायेगा. वहीं कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई की जायेगी़ मौके पर एसआइ कमलेश कुमार, दीपक कुमार, गोरख प्रसाद, नंदकिशोर कुमार, राजकपूर सिंह, बिरेंद्र साह, एएसआइ राजकुमार राम आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >