सड़क पर बनी रेनकट हादसे को दे रहा है निमंत्रण

सड़क पर बनी रेनकट हादसे को दे रहा है निमंत्रण

ग्वालपाड़ा . पड़ोकिया से ग्वालपाड़ा, मधेपुरा, बिहारीगंज व मुरलीगंज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर रेनकट से हादसे की आशंका बनी हुई है. यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है. पहली ही बारिश में इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. पड़ोकिया में करोड़ों रुपए की लागत से दो पुल बने हैं. दोनों पुलों के बीच की सड़क का अप्रोच रेनकट में बह गया है. राहगीरों ने बताया कि पड़ोकिया से बिहारीगंज, मुरलीगंज और मधेपुरा जाने का यही एक मुख्य मार्ग है. यह भी अब रेनकट से कट रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो जानमाल का नुकसान हो सकता है. पड़ोकिया के ग्रामीण जयकिशोर यादव, रंजीत यादव, भूपेन यादव, मुखिया विजय कुमार विमल, उप मुखिया संतोष कुमार और वार्ड सदस्य मुकेश कुमार ने कहा कि यह एकमात्र सड़क है जो अब टूटने के कगार पर है. जिम्मेदारों की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >