प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को भी नहीं दिया रास्ता

प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को भी नहीं दिया रास्ता

प्रतिनिधि, फुलौत

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा आरक्षण को लेकर दिये गये फैसले के खिलाफ दलित संगठनों द्वारा भारत बंद का मिलाजुला असर रहा. एसएच 58 को प्रदर्शनकारियों ने जामकर प्रदर्शन किया. एसएच 58 मुख्य मार्ग में काली मंदिर, चौसा बस्ती और एसएच 58 मुख्य मार्ग में सहोरा टोला, बजरंग बली चौक के समीप आवागमन को बांस-बल्ला व गाड़ियों को लगा जामकर दिया, जिससे मुख्य मार्ग में वाहनों की कतार लग गयी. मरीज को लेकर जा रहे एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं दिया. प्रदर्शन में सचिन कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज राणा, आंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान, दलित सेवा के नेता विपिन पासवान, जितेंद्र पासवान, ब्रजेश पासवान, टनटन पासवान, माधव पासवान, पवन पासवान, शोभाकांत पासवान, संतोष पासवान, विशाल पटवे, स्वतंत्र पासवान आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >