बदलते मौसम को लेकर सदर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

दर्जनों मरीजों के आंखों का जांच भी विशेषज्ञ के द्वारा किया गया.

पेट खराब व वायरल फीवर सर्दी-खासी के वजह से बढ़ी मरीजों की संख्या

मधेपुरा.

बदलते मौसम को लेकर ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है. ओपीडी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनुज के द्वारा आने वाले मरीजों को देखने का सिलसिला शुरू हो गया. ओपीडी में दोपहर करीब 11 बजे तक एक सौ से उपर मरीजों को देखा गया.

इस दौरान अधिकांश वायरल फीवर, सर्दी खांसी, चर्म रोग जैसे दिनाय, खोजली, गैस पीड़ित, भूख की कमी, कमजोरी, शरीर में दर्द के लक्षण वाले मरीजों की संख्या अधिक रही. इस दौरान डॉक्टर द्वारा सभी मरीजों को समुचित दवा के साथ आवश्यक सलाह दी गयी. मौके पर डॉ अनुज कुमार ने बताया कि अधिकांश वायरल फीवर, खांसी सर्दी, चर्म रोग व डायरिया से पीड़ित जैसे रोगी ज्यादा देखे गये.

डॉक्टर ने बताया कि लोगों को ताजा भोजन करने तथा उबालकर पानी का अधिक से अधिक सेवन करने की सलाह दी गयी है. सभी मरीज डॉक्टर से सलाह लेने के बाद दवा काउंटर से दवा लेकर जाते दिखे. इस दौरान खून पेशाब, शुगर एवं प्रेशर की जांच भी की गयी. इस दौरान दर्जनों मरीजों के आंखों का जांच भी विशेषज्ञ के द्वारा किया गया. इधर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सचिन कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में हर मरीजों का इलाज किया जा रहा है. मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है. दवाई लेने के बाद परामर्श बताया जाता है कि कैसे दवाई को लेना है और कब लेना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >