बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया घायल

बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया घायल

गम्हरिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर पंचायत के धुन्हा गांव के वार्ड नंबर एक में एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि प्रभु शर्मा के पुत्र जयप्रकाश कुमार दरवाजे पर खड़ा था. इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने जयप्रकाश कुमार को गोली मारकर फरार हो गया. ग्रामीणों ने आनन- फानन में ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गया, जहां मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि मानपुर की ओर से मोबाइल व रुपये छीनकर भाग रहा था. इस दौरान ग्रामीणों के हल्ला करने पर जब युवक दरवाजे पर आया, तो बदमाशों ने ने गोली मारकर फरार हो गया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना गम्हरिया पुलिस को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GUNJAN THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >