ऑटो की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ऑटो की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

राजपुर में देर रात हुई घटना मधेपुरा. जिले के राजपुर क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजपुर वार्ड संख्या 12 निवासी जयप्रकाश कुमार पिता- सचेन यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार जयप्रकाश बाइक से राजपुर चौक से घर लौट रहा था. इसी दौरान मधेपुरा से मुरलीगंज की ओर जा रहे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के चचेरे भाई शिवशंकर ने बताया कि जयप्रकाश साधारण परिवार से थे और राजपुर में किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. उनकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी. परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. साथ ही अज्ञात ऑटो चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने तथा दोषी ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >