शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ अन्याय कर रही है सरकार - निशांत यादव

शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ अन्याय कर रही है सरकार - निशांत यादव

आगामी 29 मई को मशाल जुलुश निकालकर होगी आंदोलन की शुरुआत

मधेपुरा.

बीपीएससी टीआरई चार बहाली, बहाली प्रक्रिया में पीटी और मैंस की बाध्यता और बहाली में देरी पर आज ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परिसर में एनएसयूआइ की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव के अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों व प्रतियोगी छात्रों ने हिस्सा लिया. शिक्षक बहाली में देरी और परीक्षा पैटर्न में बदलाव पर अभ्यर्थियों ने रोष व्यक्त किया. बैठक को संबोधित करते हुये एनएसयूआइ प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि सरकार बिहार के युवाओं के साथ अन्याय कर रही है. शिक्षक बहाली में देरी और लगातार सीट कटौती बिहार के युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार में सीटेट और एसटेट उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की तादाद 10 लाख से अधिक है और हर वर्ष इसमें इजाफा हो रहा है. लेकिन सरकार द्वारा शिक्षक बहाली में देरी छात्रों के घातक सिद्ध हो रहा है. उन्होंने कहा कि बहाली में लेटलतिफी के वजह से प्रतिदिन किसी छात्र का बहाली में शामिल होने की उम्र खत्म हो रही है. उनके डिग्री बेकाम हो रही है. छात्र हताश एवं निराश है. एक तरफ सरकार बहाली में देरी कर रही है, वही लगातार सीट कटौती और परिक्षा पैटर्न में बदलाव कर पीटी एवं मैंस को बाध्य करने की बात कर रही है. यह अभ्यर्थियों के साथ अन्याय . प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि सरकार के गलत नीति और एक कैंडिडेट – एक रिजल्ट नहीं होने के वजह से अभी तक टीआरई एक में जारी की गई रिक्ति नहीं भरी है. प्रत्येक बहाली में महज कुछ हजार की बढ़ोतरी कर सरकार छात्रों को गुमराह कर रही है. आगामी 29 मई को मधेपुरा विशाल मशाल जुलुश निकालकर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, विश्वविद्यालय सचिव लालबहादुर कुमार, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, प्रभाष कुमार, नीतीश कुमार, भारतेंदु कुमार, रुपेश कुमार, अखिलेश कुमार, प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, मंजेश कुमार, नवनीत कुमार, पिंटू कुमार, सुदर्शन कुमार, सूरज कुमार, मंटू कुमार समेत दर्जनों छात्र और शिक्षक अभ्यर्थि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >