अस्पताल गली में जर्जर नाला-सड़क का कराया गया जीर्णोद्धार

अस्पताल गली में जर्जर नाला-सड़क का कराया गया जीर्णोद्धार

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित अस्पताल के सामने वाली गली में लगभग 10 वर्ष पुराना नाला व सड़क निर्माण क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बरसात के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती थी. स्थानीय लोगों की शिकायत पर उप मुख्य पार्षद मिकी कुमारी के पहल पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा टूटे-फूटे प्लेटों का जीर्णोद्धार कराया गया. इस संबंध में उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास ने बताया कि वार्ड संख्या 16 की यह गली जर्जर हो गयी थी. उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया गया है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जहां-जहां इस तरह की समस्याएं हैं, वहां चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >