थाना क्षेत्र में रविवार की रात्रि अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. एसएच से झंडापुर बासा होते हुये नया टोला जाने वाली सड़क पर कुरसंडी पंचायत के वार्ड सदस्य सह बाला टोला निवासी भोपाल ऋषिदेव को अपराधियों ने निशाना बनाया. अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.