एसटीएफ व शंकरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2024 के चोरी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

2024 के चोरी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

शंकरपुर, मधेपुरा. बिहार एसटीएफ व शंकरपुर थाना पुलिस ने एक संयुक्त छापेमारी में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने वर्ष 2024 के एक चर्चित चोरी कांड के नामजद आरोपी अखिलेश तत्मा उर्फ मिथिलेश तत्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी शंकरपुर थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड नंबर 12 का रहने वाला है. मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष महितोष पाराशर ने बताया कि उक्त अपराधी पुलिस की नजरों से बचकर लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ और स्थानीय शंकरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से बरियाही गांव में छापेमारी की एवं आरोपी को धर दबोचा. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >