किशोरी को गोली मारकर किया जख्मी, रेफर

किशोरी को गोली मारकर किया जख्मी, रेफर

पिता ने कहा, उनकी हत्या के उद्देश्य से आया था बदमाश, गलती से गोली बेटी को लग गयी मुरलीगंज. मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगयान पंचायत के वार्ड नंबर छह धरहरा गांव में रविवार की देर रात घर में सो रही एक 14 वर्षीया लड़की पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह जख्मी हो गयी. जख्मी हुई किशोरी धरहरा गांव निवासी मो सलीम की पुत्री असमीन खातून है. परिजनों ने बताया कि घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे. किशोरी के पिता मो सलीम घर के एक कमरे में सोए हुए थे, जिसकी बाहर से कुंडी लगाकर बदमाशों ने खिड़की से गोली चला दी. गोली असमीन खातून को लग लगी, जिससे वह जख्मी हो गयी. घटना के परिजनों ने असमीन को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉ मुकेश पांडेय ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. सलीम ने आशंका जताया है कि भूमि विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने बताया कि बदमाश उनकी हत्या के इरादे से आया था, लेकिन गलती से बेटी को गोली लग गयी. इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि जख्मी मेडिकल कॉलेज में इलाजरत है. परिजनों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है. आवेदन के आलोक में जांचकर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >