ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 253 शिक्षकों ने नहीं बनायी हाजरी, मांगा स्पष्टीकरण

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 253 शिक्षकों ने नहीं बनायी हाजरी, मांगा स्पष्टीकरण

मधेपुरा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राशि व समग्र शिक्षा अभियान अभिषेक कुमार ने विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर 253 शिक्षक व शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है. पत्र में उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षक/शिक्षिका द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं की गयी है, जो विभागीय निर्देश का उल्लंघन है. डीपीओ ने संबंधित प्रखंडों के प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, प्रधान शिक्षकों, विद्यालय अध्यापकों और विशिष्ट नियोजित शिक्षिकाओं से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने प्रखंड में हुये इस घटना के संदर्भ में स्पष्टता प्रदान करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >