किसानों की समस्याओं को लेकर पीएचइडी मंत्री से मिले सुमन, सौंपा मांग पत्र

किसानों की समस्याओं को लेकर पीएचइडी मंत्री से मिले सुमन, सौंपा मांग पत्र

ग्वालपाड़ा. किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं कृषि क्षेत्र में हो रही परेशानियों को लेकर किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने शनिवार को बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा. मुलाकात के दौरान सुमन कुमार सिंह ने मंत्री को जिले के किसानों की जमीनी समस्याओं से अवगत कराते हुए विशेष रूप से सिंचाई व्यवस्था, खाद-बीज की समय पर उपलब्धता तथा सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानो को आज भी पटवन की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, जिससे खेती प्रभावित हो रही है. उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि जिले में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से अधिक लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा मिल सके. मंत्री संजय कुमार सिंह ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >