सुब्रतो कप इंटरनेशनल अंडर 17 बालक प्रतियोगिता के लिए छात्र रवाना

सुब्रतो कप इंटरनेशनल अंडर 17 बालक प्रतियोगिता के लिए छात्र रवाना

मधेपुरा. बेगूसराय में छह से नौ अगस्त तक होने वाले सुब्रतो कप इंटरनेशनल अंडर 17 बालक प्रतियोगिता के लिए मधेपुरा से टीम रवाना हुआ. सोमवार को प्रतियोगिता के लिए शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक आम्रपाली कुमारी ने सभी फुटबॉल खिलाड़ियों व दल प्रभारी सह शारीरिक शिक्षा शिक्षक लूसी कुमारी को विदा किया. जानकारी हो कि सभी खिलाड़ी शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च विद्यालय के छात्र हैं. आम्रपाली कुमारी ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. मौके पर लिपिक विनय कुमार, रत्नेश कुमार, वॉलीबॉल संघ के सचिव प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

GUNJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >