उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखपुर चमन के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना

एचएम ने कहा कि छात्र-छात्राओं को नई जगहों का भ्रमण कराने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है

नयानगर

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर पंचायत के ग्राम शेखपुर चमन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण पर मंगलवार को बाबा विसुराउत स्थान, कुप्पा घाट एवं मंदार हिल रवाना हुये. इस अवसर पर विद्यालय परिसर से परिभ्रमण बस को समाजसेवी भूषण यादव एवं एचएम नवनीत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर समाजसेवी भूषण यादव ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों को किताबों के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी मिलता है और उनके ज्ञान में वृद्धि होती है. वहीं एचएम ने कहा कि छात्र-छात्राओं को नई जगहों का भ्रमण कराने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे कई नई चीजें सीखते हैं. मौके पर विद्यालय के सचिव नीतू कुमारी, अध्यक्ष अनिशा देवी, शिक्षक प्रेमप्रकाश कुमार, सीमा कुमारी, अशोक ऋषिदेव, जूही कुमारी, निक्की कुमारी आनंद रजक, रसोईया उषा देवी, शीशा देवी,व चानो ऋषिदेव आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >