कुमारखंड. छात्र नेता पिंटु यादव ने प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह निर्णय वर्षों से उच्च शिक्षा की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षाप्रेमियों के संघर्ष का परिणाम है. छात्र नेता ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास की नींव शिक्षा पर टिकी होती है. अब तक कुमारखंड के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और दरभंगा जाना पड़ता था. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था. परिवारों की आर्थिक स्थिति और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण अनेक बेटियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थी. ऐसे में कुमारखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना क्षेत्र की बेटियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी. उन्होंने कहा कि महर्षि मेंही उच्च विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होने से स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.
डिग्री कॉलेज की स्थापना का छात्र नेता ने किया स्वागत
डिग्री कॉलेज की स्थापना का छात्र नेता ने किया स्वागत
