आंधी व बारिश से आम जनजीवन प्रभावित, बिजली आपूर्ति ठप

आंधी व बारिश से आम जनजीवन प्रभावित, बिजली आपूर्ति ठप

कुमारखंड.

प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की देर आयी आंधी व बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया. वहीं जगह-जगह पेड़ गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. बुधवार की रात प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर, रामनगर बाजार, कुमारखंड, पुरैनी, मधुबनी, चैनपुर तथा अन्य भागों में बिजली आपूर्ति बाधित रही है.

बिजली नहीं रहने से कई कार्य बाधित हुई.

एक और जहां वे मौसम बारिश से किसान के खेत में लगे मूंग का फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी. वहीं दूसरी तरफ बारिश के कारण किसान अभी तक धान का बीज भी नहीं बोया है. इधर, बिजली विभाग के कनीय अभियंता सुजीत कुमार ने कहा कि आंधी से कई जगहों पर पेड़ गिर जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई. उन्होंने कहा कि बिजली के तार एवं खंभे दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >