अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए विशेष विकास शिविर का आयोजन

शिविर में लोगों से पूर्व में लिये गये आवेदन का निष्पादन किया गया.

ग्वालपाड़ा

डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को ग्वालपाड़ा प्रखंड के शाहपुर पंचायत भवन एवं टेमाभेला सरकार भवन में विशेष विकास शिविर लगाया गया. शिविर की अध्यक्षता प्रखंड के अधिकारियों ने की. टेमाभेला सरकार भवन में शिविर आयोजित प्रखंड के अधिकारियों ने की और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ महादलित एवं दलित परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है. हर पंचायत में टीम बना दी गई है, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे. शिविर में लोगों से पूर्व में लिये गये आवेदन का निष्पादन किया गया. कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया.

शिविर का जायजा अंचलाधिकारी देवकृष्ण कामत भी उपस्थित रहे. भूमिहीनों के बीच तीन-तीन डिसमिल वासगीत पर्चा का वितरण किया. मौके पर मौजूद शाहपुर पंचायत के समिति प्रतिनिधि विदुर सिंह, टेमाभेला पंचायत के मुखिया विजय कुमार विमल, मुकेश कुमार, श्याम कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >