इंजीनियरिंग कॉलेज में सिग्नेचर सेरेमनी का किया गया आयोजन

इंजीनियरिंग कॉलेज में सिग्नेचर सेरेमनी का किया गया आयोजन

सिंहेश्वर. इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्युत व इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सत्र 2021–2025 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सिग्नेचर सेरेमनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो मिथिलेश कुमार ने की. प्राचार्य प्रो अरबिंद कुमार अमर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि चार वर्षों की इस तकनीकी यात्रा में विद्यार्थियों ने जिस समर्पण, अनुशासन और मेहनत का परिचय दिया है. वह निसंदेह उन्हें जीवन में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा. मौके पर विभाग के अन्य प्राध्यापकगण प्रो हरेकृष्ण मिश्रा, प्रो आशीष कुमार सुमन, प्रो मितेश कुमार, प्रो कुमार अश्क आदि मौजूद थे. सिग्नेचर सेरेमनी के अंतर्गत विद्यार्थियों ने स्मृति पत्र पर हस्ताक्��र कर कॉलेज जीवन की यादों को संजोया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >