जातीय जनगणना व भूमि सर्वे में अनियमितताओं के खिलाफ सीएम के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान

जातीय जनगणना व भूमि सर्वे में अनियमितताओं के खिलाफ सीएम के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान

मधेपुरा.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 11 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव कल्याण बीघा में जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे. इसको लेकर जन सुराज पार्टी की दरभंगा जिला इकाई ने प्रेसवार्ता किया.

जन सुराज के जिलाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने कहा कि 11 मई से जन सुराज के कार्यकर्ता 40 हजार से अधिक गांवों में जाएंगे और 2 महीनों में इन तीन विषयों पर एक करोड़ से अधिक लोगों का हस्ताक्षर लेकर 11 जुलाई को मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन देंगे. इस अभियान की शुरुआत प्रशांत किशोर 11 मई को मुख्यमंत्री के गांव कल्याण बिगहा से करेंगे.

जिलाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने आगे कहा कि बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े सात नवंबर 2023 को विधानसभा के पटल पर रखे गए थे. 22 नवंबर, 2023 को सरकार ने जाति जनगणना के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी, लेकिन सरकार की घोषणाएं कभी जमीन पर लागू नहीं हुई. जन सुराज जातीय जनगणना रिपोर्ट में किए गये वादों एवं भूमि सर्वे हुई अनियमितताओं के खिलाफ सरकार से जवाब मांग रहा है.

मौके पर जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र कुमार यादव, मुख्य विधानसभा प्रभारी रंजीत कुमार, जिला सचिव सह जिला विधानसभा प्रभारी अश्विनी कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >