श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनायी गयी पुण्यतिथि

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनायी गयी पुण्यतिथि

मधेपुरा. भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी. सभी ने तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण किया गया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि आज जो कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है वह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देन है. जिला कोषाध्यक्ष सुधीर भगत ने कहा कि कश्मीर के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देकर देश को एक करने का कार्य किया है. मौके पर प्रो अमोल राय ,रीता राय ,कुमारी साबरमती, विनोद सरदार ,आरती यादव ,अंकेश गोप,सुभाष चौहान, अंकित कुमार ,धीरज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >