मधेपुरा से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:
मधेपुरा: बिहार सरकार की मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री शीला कुमारी के मधेपुरा आगमन पर सिंहेश्वर स्थान चौक पर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और बुके भेंट कर मंत्री का अभिनंदन किया. इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला.
स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. लोगों ने मंत्री के प्रति अपना समर्थन और विश्वास जताते हुए उनका स्वागत किया.
मंत्री शीला कुमारी ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन उनके लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मधेपुरा की जनता का प्रेम और सहयोग उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है.
उन्होंने कहा कि जिले के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. मंत्री ने सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी का प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद सदैव बना रहे.
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं साझा कीं.
