मध्यस्थता व सुलह के माध्यम से वादों का निबटारा आज की आवश्यकता

मध्यस्थता व सुलह के माध्यम से वादों का निबटारा आज की आवश्यकता

मधेपुरा. मध्यस्थता व सुलह के द्वारा वादों का निबटारा आज की आवश्यकता है. सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्तागण तथा वादी- प्रतिवादी इसके लिए पूरी शिद्दत से आगे आयें. यही वो तरीका है, इससे लंबित मुकदमों की संख्या में उल्लेखनीय कमी लाने के साथ-साथ समाज में भी शांति लायी जा सकती है. उक्त बातें प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बलराम दूबे ने अपने वेश्म में मधेपुरा न्यायमंडल के सभी न्यायिक व अधिवक्ता संघ के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कही. वहीं अनुमंडलीय न्यायिक अधिकारियों व अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व सचिव के साथ उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बलराम दूबे ने मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए प्रगति का जायजा लेते हुयेदिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सभी न्यायालय मध्यस्थता के लिए अधिक से अधिक मामले की पहचान कर उन्हें रेफर करें. उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान को पूरी तरह सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है. बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राज किशोर यादव, महासचिव सदानंद यादव ने मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >