नाबालिग लड़की ने थाना परिसर के शौचालय में खुद को लगायी आग, स्थिति गंभीर

. शंकरपुर थाना परिसर से सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है, जहां एक नाबालिग लड़की ने थाना परिसर के शौचालय में खुद को आग लगा ली

शंकरपुर (मधेपुरा). शंकरपुर थाना परिसर से सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है, जहां एक नाबालिग लड़की ने थाना परिसर के शौचालय में खुद को आग लगा ली. घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और पीड़िता को इलाज के लिए सीएचसी ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां लड़की की स्थिति गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार लड़की की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है. इस घटना ने प्रशासनिक सतर्कता और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. जानकारी हो कि पीड़िता के साथ जनवरी 2026 में छेड़खानी की घटना हुई थी. छेड़खानी के आरोप में मुख्य आरोपी जेल में बंद है. एसपी ने संदीप सिंह ने बताया घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >