भाकपा के वरिष्ठतम नेता लाखपति मेहता का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दाह संस्कार में लाल झंडा के साथ चल रहे भाकपा कार्यकर्ताओं ने कामरेड लाखपति मेहता अमर रहे,

उदाकिशुनगंज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधेपुरा जिला के वरिष्टम नेता खाड़ा पंचायत के चकलावास निवासी 113 वर्षीय लाखपति मेहता का निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक का लहर छा गया. बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता और नेता उनके दर्शनार्थ चकलावासा पहुंचे. वही उनके दाहसंस्कार में भाकपा जिला मंत्री विद्याधर मुखिया राज्य परिषद सदस्य उमाकांत सिंह सहायक अंचल मंत्री अरुण कुमार तांती, वरीय नेता दिगंबर झा, सच्चिदानंद शर्मा, अशोक मेहता ,जगत नारायण शर्मा विष्णुदेव शर्मा, विलास मेहता,लूरी राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया. दाह संस्कार में लाल झंडा के साथ चल रहे भाकपा कार्यकर्ताओं ने कामरेड लाखपति मेहता अमर रहे, तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे आदि नारे लगाते रहे. दिवंगत भाकपा नेता लाखपति मेहता के निधन पर पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि लाखपति बाबू का पार्टी जीवन 70 वर्ष रहा है, वे 60 के दशक में पार्टी से जुड़े एवं कोशी के दिग्गज कम्युनिस्ट नेता कामरेड कामेश्वर सिंह, कामरेड कामेश्वर यादव ,कामरेड देवता प्रसाद सिंह, स्वतंत्रता सेनानी कामरेड अनिरुद्ध प्रसाद सिंह एवं कामरेड दिगंबर प्रसाद सिंह आदि नेता के सानिध्य में उन्होंने पार्टी संगठन में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया. वे सहरसा जिला के समय से पार्टी के जिला कमेटी के सदस्य थे. उन्होंने कई भूमि आंदोलन का नेतृत्व किया. वे पार्टी के निष्ठावान एवं समर्पित नेता थे. उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है. भाकपा नेता श्री प्रभाकर ने कहा कि लाखपति बाबू के निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है , उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते हम सबों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बना रहेगा. हमारी पार्टी उनके अधूरे कामों को पूरा करने का संकल्प लेती है तथा उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है. जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने कहा कि हमारी पार्टी एक नेता ही नहीं अपना एक बड़ा अभिभावक खो दी है. उन्होंने कहा कि लाखपति बाबू की क्षतिपूर्ति संभव नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >