एनएच 31 पर बिहारीगंज विधायक की कार व ट्रैक्टर में हुई टक्कर

एनएच 31 पर बिहारीगंज विधायक की कार व ट्रैक्टर में हुई टक्कर

मधेपुरा.

खगड़िया जिले के परमानंदपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रविवार की देर रात्रि

बिहारीगंज के विधायक निरंजन कुमार मेहता की कार रेलवे केबिन ढाला के पास ट्रैक्टर से टकरा गयी, जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. लोगों ने कहा कि विधायक पटना की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर व कार में भिड़ंत हो गयी. कार में विधायक समेत पांच लोग सवार थे. कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे सभी की जान बची. विधायक के पैर में चोट आयी है. हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. अन्य सवारों को भी हल्की चोटें आयी हैं. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची एवं राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने विधायक को खगड़िया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >